फाइलेरिया की पहचान क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 15:53

फाइलेरिया होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं-

हाथी पाँव यानि फाइलेरिया या एलिफेंटियासिस होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते सकते हैं जो कि इस रोग के हर प्रकार के साथ बदल सकते हैं, लेकिन मुझी रूप से निम्नलिखित प्रकार से ही लक्षण दिखाई देते हैं।

फाइलेरिया होने पर सबसे आम लक्षण शरीर के अंगों में सूजन है। सूजन निम्न में होती है:

पैर

गुप्तांग

स्तनों

बाँह

सूजन सबसे ज्यादा पैर में आती है। पैरों में सूजन और भी कई कारणों की वजह से आ सकती हैं, लेकिन फाइलेरिया होने पर केवल एक ही पैर में सूजन आती है। अगर दुसरे पैर में सूजन आ भी जाए तो वह बहुत ही कम होती है। शरीर के किसी भी बंद आई लगातार बढ़ती रहती है और सूजन वाले हिस्से में दर्द भी हो सकता है।

विशेष ध्यान दें :- अगर किसी महिला के ब्रेस्ट में लगातार सूजन बन रही है तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। यह फाइलेरिया का लक्षण हो सकता है। सूजन बढ़ने की वजह से ब्लड सप्लाई में कमी होने से बैक्टीरियल इंफेक्शन तक हो सकता है। ऐसे में तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि फाइलेरिया का कोई इलेाज नहीं होता है।

फाइलेरिया होने पर सूजन के अलावा त्वचा संबंधित निम्नलिखित लक्षण भी दिखाई देते हैं :-

सूखी त्वचा

त्वचा का सामान्य से ज्यादा मोटा होना

छाले-युक्त त्वचा नज़र आना

त्वचा का रंग सामान्य से अधिक गहरा होना

त्वचा खड़ी-खड़ी नज़र आना

कुछ लोग अतिरिक्त लक्षणों का अनुभव करते हैं, जैसे बुखार, पेट दर्द, भूख न लगना और ठंड लगना। एलिफेंटियासिस प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। इस स्थिति वाले लोगों को द्वितीयक संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info